अमरोहा: अमरोहा में तीन दिन की बारिश से किसानों पर आफत, धान की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान
Amroha, Amroha | Sep 28, 2026 अमरोहा। जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। खेतों में पानी भरने से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। कई जगह फसल खेतों में गिर गई है, जबकि जलभराव के कारण धान की बालियां और पौधे खराब होने लगे हैं।