गंगा देवरिया गांव स्थित नहर के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। आग की चपेट में आकर करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल टीम ने पहुंचकर शेष आग बुझाई, तब स्थिति पूरी तरह नियंत्रित हुई।