गिरिडीह: बिरनी के खड़खरी गांव में महिला को भाई और ससुराल वालों ने मिलकर खिलाया जहर, अस्पताल में इलाज जारी
बिरनी थाना क्षेत्र के खड़खरी गांव का रहने वाले वैजयंती देवी को उसके भाई और ससुराल वाले मिलकर जहर खिला दिया।बीमार हालत में बुधवार को 8 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को यह घटना घटी जिसके बाद रात में ही इसे सदर अस्पताल लाया गया। वैजयंती देवी की शादी 2016 में बजरंगी ठाकुर से हुई थी।वही इसके भाई मनोज ठाकुर की शादी बजरंगी की बहन से हुई थी।