गिरिडीह: नगर थाना के कुरैशी मोहल्ला में कुछ लोगों ने 2 व्यक्तियों से की मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज जारी
नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद आफताब और मोहम्मद सनी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को 8 बजे एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।वहीं एक को बीते रात ही धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मोहम्मद आफताब और मोहम्मद सनी मंगलवार शाम बस स्टैंड के नीचे की ओर जा रहा था।तभी कुछ अज्ञात लोगों ने इसके साथ मारपीट कर दी।