कौंच: कोंच में फायर स्टेशन के पास शराब ठेके के बाहर जमकर हंगामा, ब्लैक में शराब बिक्री के आरोप से ग्राहक भड़के
Konch, Jalaun | Jun 1, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात 10:30 बजे फायर स्टेशन के पास स्थित शराब ठेके पर निर्धारित कीमत से अधिक वसूली और ब्लैक में शराब बिक्री के आरोपों को लेकर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया, आरोप है कि ठेके पर खुलेआम ओवररेटिंग की जा रही है, जिससे नाराज लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, काफी देर तक विवाद चलता रहा। घटना के बाद आबकारी विभाग पर सवाल खड़ा हो रहे हैं।