आज दिनांक 30.09.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी शिवहर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शिवहर की संयुक्त अध्यक्षता में सभी अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के साथ भूमि विवाद के निराकरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में अंचल अधिकारी पुरनहिया, तरियानी एवं डुमरी कटसरी द्वारा अग्रसारित कुल चार मामलों की सुनवाई की गई तथा एक मामले का निष्पादन किया गया। सभी अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को लंबित मामलों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने तथा भू समाधान पोर्टल पर ससमय डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शिवहर द्वारा सभी थाना अध्यक्ष को चौकीदारों के साथ नियमित रूप से बैठक करने एवं उनके क्षेत्र अंतर्गत भूमि विवाद से संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त करने तथा उसका समाधान करने का निर्देश दिया गया।