नवाबगंज: मसौली के रेस्टोरेंट से रुपए चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी जिले में एक रेस्टोरेंट के गल्ले से रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना मसौली थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक फूड जंक्शन रेस्टोरेंट की है। फुटेज में एक युवक काउंटर के पास खड़ा दिखाई देता है।