बागपत: CO बागपत विजय कुमार चौधरी ने चौकी सरूरपुर कलां का औचक निरीक्षण किया, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मीडिया सैल बागपत द्वारा सोमवार की रात करीब दस बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि सीओ बागपत विजय कुमार चौधरी ने कोतवाली बागपत क्षेत्र अन्तर्गत चौकी सरूरपुर कलां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।