मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर दो पंचायतों में हुई पैक्स चुनाव की गिनती मंगलवार अहले सुबह चार बजे में समाप्त हो गया। बाघाखाल और रामनगर में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष को हराकर दोनों पंचायतों में नए पैक्स अध्यक्ष ने जीत हासिल करते हुए कब्जा कर लिया।