गौतम बुद्ध नगर: यमुना पुश्ता के पास से पुलिस ने गिरोह बनाकर रेत का अवैध खनन करने वाले शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक फर्स्ट थाना पुलिस ने मंगलवार को जनपद में गिरोह बनाकर यमुना खादर क्षेत्र से रेत का अवैध खनन करने वाले शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से राहुल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का खनन माफिया है जो जनपद में गिरोह बनाकर रेत के अवैध खनन का कार्य कर रहा था।