गड़हनी: सहंगी में नव निर्मित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन हुआ
प्रखंड के सहंगी गांव में बनाए गए नव निर्मित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का आज उद्घाटन अंगियांव विधायक महेश पासवान के द्वारा फीता काट कर किया गया। ये विद्यालय शिक्षा विभाग के द्वारा एक करोड़ 73 लाख की राशि से बनाई गई है। जो उस गांव व क्षेत्र के बच्चों व बच्चियों को पढ़ने के लिए एक बढ़िया साधन मिल गया। विधायक ने कहा कि शिक्षा हो विकास का हथियार है।