बिलग्राम: कुरसठ खुर्द मजरा महाराजगंज में गेहूं की फसल में मिला भारी भरकम रसेल वाइपर जहरीला सांप
Bilgram, Hardoi | Jan 19, 2025 माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरसठ खुर्द मजरा महाराजगंज में पानी टंकी के पास गेहूं की फसल में रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे एक जहरीला सांप जिसकी प्रजाति रसेल वाइपर है वह पाया गया है।ग्रामीणों ने जब रसेल वाइपर जहरीला सांप देखा तो हड़कंप मच गया।इसकी जानकारी ग्रामीणों ने फिलहाल वन विभाग को दे दी है।यह सांप अपने आप में अनोखा सांप है जो जहरीला होता है