बहराइच: बहराइच में एंबुलेंस के तीन ईएमटी व तीन पायलट बर्खास्त
एंबुलेंस से एक मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचने वाले 3 ईएमटी व और 3 पायलट को सेवा से हटा दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा तेजवापुर की दो एंबुलेंस 12 फरवरी को मरीज लेकर मेडिकल कॉलेज गई थीं। मरीजों को छोड़कर एंबुलेंस कर्मी एक शादी समारोह में चले गए। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने जांच कराई गई। इसके बाद कार्रवाई की गई सुधीर प्रोग्राम मैनेजर ने दी।