मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में बच्चों के बीच कहासुनी के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों के साथ की मारपीट
दन्नाहार थाना क्षेत्र के लालपुर सथनी में अतुल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली एक मासूम बच्ची के साथ बच्चों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने मासूम बच्ची के साथ मारपीट कर दी। जिससे बच्ची के हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं परिजनों ने थाने में पहुंच स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।