माण्डल: बिग ब्रेकिंग | मांडल: गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़ी थार, बड़ा हादसा टल गया
मांडल (भीलवाड़ा)। जयपुर–उदयपुर नेशनल हाईवे-48 पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, सांवरिया सेठ जी के दर्शन कर जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की थार गाड़ी के सामने अचानक एक गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।