सिहोरा: मंडी में डाक रुकने से भड़के किसान, गेट पर जड़ा ताला, व्यापारियों ने कैश संकट का दिया हवाला
कृषि उपज मंडी में सोमवार दोपहर बाद गेहूं की डाक अचानक बंद होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़कर जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि व्यापारियों ने बैंक में भुगतान के लिए कैश उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर डाक बंद कर दी, जबकि इसकी पूर्व सूचना न तो किसानों को दी गई और न ही मंडी सचिव को लिखित जानकारी सौंपी गई। प्रदर्