आगरा। गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद महिला के साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि महिला को ट्रेन के फर्श पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा गया। महिला को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य यात्री के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ ने झांसी से आगरा मंडल तक जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए ट्रेन में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #GeetaJayantiExpress #Railway #TrainViralVideo