कोरबा: कोरबा में जमीन सीमांकन के दौरान बवाल, गलत नापी का आरोप लगाकर भड़के लोग; चार पर केस दर्ज
Korba, Korba | May 12, 2026 कोरबा के नोनबिर्रा गांव में जमीन सीमांकन के दौरान जमकर विवाद हुआ। गलत नापी का आरोप लगाकर परिजनों ने राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी को बंधक बना लिया।पटवारी भरत चौहान ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वे राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह के साथ नोनबिर्रा के बनियापारा पहुंचे थे। न्यायालय नायब तहसीलदार के आदेश पर आवेदक संतराम की भूमि का सीमांकन किया जा रहा था।