राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को गौरीगंज मुख्यालय स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन को गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन न होकर विचार, संघर्ष और सेवा के संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया।