कायमगंज: मोहल्ला बगिया मंगूलाल में तीन वर्षीय मासूम छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कायमगंज के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी विनय पाल का 3 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ घर की छत पर खेल रहा था। छत पर रोशनी के लिए बना एक जाल खुला हुआ था। खेलते समय अचानक श्रेष्ठ का पैर फिसल गया और वह नीचे खुले जाल से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर विपिन कुमार ने भर्ती का इलाज शुरू कर दिया है।