नौहट्टा: पथरा मोड़ झड़प मामले में महिला से बंध पत्र भरवाया गया
पथरा मोड़ झड़प मामले में महिला से बंध पत्र भरवाया गया तिलौथू थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ पर महिलाओं के दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, एक गुट में औरंगाबाद से आई महिलाएं शामिल थीं, जो स्थानीय महिला पर लड़की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही थीं।