जगदलपुर: जिला बस्तर पुलिस विभाग के तीन समर्पित पुलिस अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होने का अवसर प्राप्त किया
बस्तर पुलिस बल में लंबे समय तक अपनी निष्ठावान, अनुशासित और सराहनीय सेवा प्रदान करने के उपरांत आज दिनांक 30 जून को तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्ति के इस गरिमामय अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।