कटनी नगर: बरगवां में सीवर लाइन कार्य में निकल रही कीमती केबल को ले जाने की होड़, पुलिस की समझाइश बेअसर
शहर के बरगवां में इन दिनों सीवर लाइन का कार्य नगर निगम प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है जहां किए गए एक गड्ढे से निकल रही तांबे की केबिल को साथ ले जाने क्षेत्र के लोगों की भीड़ कार्यस्थल पर सुबह से ही एकत्रित हो जाती है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका यहां बनी रहती है पुलिस तैनात होने के बाद भी लोग नहीं मान रहे आज शनिवार दोपहर 2:30मिनट पर ऐसा ही नजारा यहां देखने मिला