बैराड़: बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने कई स्थानों पर जनगणना कार्य का जायजा लिया
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में जनगणना का प्रथम चरण शुरू हो गया है, प्रथम चरण में 01 मई से 30 मई तक मकानों के सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए एचएलबी गठित कर प्रगणक और सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है।तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैस द्वारा रविवार दोपहर 3 बजे फील्ड में पहुंचकर कार्य का जायजा लिया।