हमीरपुर: बिवार कस्बा के एक मेडिकल स्टोर में उल्टी दस्त से पीड़ित युवती की इंजेक्शन लगने से हुई मौत, नाराज परिजनों ने काटा हंगामा
हमीरपुर जिले के बिवार थाना कस्बा के एक मेडिकल स्टोर में उल्टी दस्त से पीड़ित युवती के इंजेक्शन लगने से तबियत और बिगड़ गयी । कानपुर में उसकी मौत हो गई।आक्रोशित परिजनाें ने डॉ के घर के सामने युवती का शव रख कर काटा हंगामा। पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम को , जांच की कही बात। यह जानकारी बुधवार को तीन बजे मिली।