राशमि: पहुंना गांव में दामाद ने सास के साथ की मारपीट, समझाइश के लिए गई सास पर किया हमला, मामला दर्ज
थाना क्षेत्र के पहुंना गांव में दामाद द्वारा सास से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सास अपने दामाद को समझाने के लिए गई थी, तभी यह घटना हुई। पुलिस ने शनिवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोमी निवासी नंदू बाई कीर की बेटी टिल्लू का विवाह पहुंना निवासी लादू लाल कीर से हुआ था। लादू लाल पिछले कुछ समय से शराब के नशे में अपनी पत्नी टिल्लू के साथ झगड़ा करता थ