कौंच: कोंच क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मां ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर सीओ से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jul 4, 2026 कोंच क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री के कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार दोपहर 2 बजे सीओ से कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि 30 जून को बस स्टैंड से उसकी पुत्री लापता हो गई थी। आरोप है कि कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि 1 जुलाई को कोतवाली में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नही की है।