तिसरी: मोहर्रम को लेकर तिसरी थाना में डीजे संचालकों की बैठक, डीजे बजाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Tisri, Giridih | Jun 16, 2026 तिसरी (गिरिडीह):आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को तिसरी थाना परिसर में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालक शामिल हुए।