राजाखेड़ा: राजाखेड़ा के ढोडे का पुरा में आग हादसा, विधायक रोहित बोहरा ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता
राजाखेड़ा के ढ़ोडे का पुरा में आग हादसा, विधायक रोहित बोहरा ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में गुरुवार को राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने विधानसभा क्षेत्र के गांव ढ़ोडे का पुरा पहुंचकर आग की घटना से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। कल बुधवार को गांव ढ़ोडे का पुरा निवासी ओमप्रकाश लोधा के घर में अचानक आग लग गई।