अशोक नगर: भर्लोली गांव में झोपड़ी में सो रही 6 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भर्रोली गांव में झोपड़ी में सो रही 6 वर्षीय मासूम रागिनी की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि बच्ची परिवार के साथ जमीन पर सो रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन तुरंत बच्ची को बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।