पटना ग्रामीण: पटना में बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा, बांकीपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का काम बोलता है
बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी कैंडिडेट पर मीडिया से बातचीत करते हुए शनिवार को कहा कि उस सीट पर उनकी प्रचंड जीत होगी। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 वर्षों से बांकीपुर के विधायक रहे थे इसलिए उनका काम ही वहां पर बोलता है।