संग्रामपुर पुलिस ने विभिन्न कांडों में 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा अभियान के तहत अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास मे एक, तीन शराब कारोबारी व शराब पीने मे 06 सहित कुल 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी पुलिस के द्वारा गुरुवार की शाम 6:08 पर दी गई।