इटावा: इटावा जीआरपी और आरपीएफ ने महानंदा एक्सप्रेस से ₹60 हजार की अंग्रेजी शराब बरामद की, बेगूसराय का इंजीनियर गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Apr 8, 2026 रेलवे पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 'डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस' (15484) के कोच H1 से 48 बोतल प्रीमियम ब्रांड की शराब बरामद की है। इस मामले में बेगूसराय के एक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही 11 बजे हुई