औराई: औराई थाना क्षेत्र में अवैध सीएससी पर साइबर थाने की पुलिस ने की छापेमारी
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के कई जगहों से साइबर थाना पटना की टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान औराई प्रखंड मुख्यालय के समीप और क्षेत्र सरैया इलाके से दो फर्जी सीएससी का उद्भेदन किया है। वहीं मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।