बहराइच: बहराइच के एसपी आर. एन. सिंह ने यातायात प्रभारी सहित जनपद में तैनात 7 निरीक्षकों का किया तबादला
एसपी आर.एन. सिंह ने बड़े पैमाने पर जनपद में तबादला एक्सप्रेस चलाया है जिसमें यातायात प्रभारी सहित 7 निरीक्षकों का तबादला अलग-अलग थाना क्षेत्र में किया है। बता दें कि बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात्रि को पुलिस अधीक्षक ने यह तबादला किया है। जिसके संबंध में गुरुवार सुबह प्रभारी मीडिया सेल ने बताया कि यातायात प्रभारी सहित 7 निरीक्षको का तबादला किया गया है।