गुमला: घर में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी
Gumla, Gumla | Aug 1, 2026 सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी 41 वर्षीय पंडरु कुजूर ने शनिवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी बाजो देवी ने बताया कि पंडरु कुजूर पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ चल रहा था और उनका व्यवहार भी सामान्य नहीं था।