गुरारू: सीएचसी गुरारू में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का कलमबंद आंदोलन
Guraru, Gaya | May 12, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरारू में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कथित अनुचित व्यवहार एवं तानाशाही रवैये के विरोध में मंगलवार को सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने एकदिवसीय कलमबंद हड़ताल कर कार्य ठप रखा। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग, मानसिक प्रताड़ना तथा वेतन अवरुद्ध करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।