गोरखपुर: सैथवार मल्ल भागीदारी संकल्प महारैली का रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में हुआ आयोजन, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग
सैथवार मल्ल भागीदारी संकल्प महारैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या सैथवार मल्ल समाज के लोग पहुँचे। सैथवार मल्ल समाज को अपने अधिकार को सरकार तक पहुंचाने तथा अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस संकल्प महारैली का आयोजन किया गया है। वही हमसे बात करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि हमारी संख्या बहुतायत में है पर उपेक्षित है।