गोरखपुर: बैंक रोड स्थित होटल विवेक में टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
टेनिस बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया लगातार प्रयासरत है। आज टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का गठन होटल विवेक में हुआ है। जिसमें देश के सभी प्रात व केंद्र शासित प्रदेश के अध्यक्ष शामिल हुए। फेडरेशन की नई कार्यकारी में कुल 18 सदस्य शामिल है।