ग्वालियर गिर्द: सिंध नदी में कूदी छात्रा का नहीं चला पता, शव नहीं मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मामला किया दर्ज
ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में सिंध नदी के पुल से मंगलवार की दोपहर छलांग लगाने वाली स्कूली छात्रा नंदनी बाथम का फिलहाल कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने नदी में सर्चिंग अभियान चलाने के बाद शव नहीं मिलने पर लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। 11वीं की छात्रा नंदिनी अपनी दादी से कुछ समय बाद घर लौटकर आने की बात कहकर घर से चली गई थी।