जबलपुर: दीदी' कहने पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, बोली- मैं तुम्हारी दीदी लगती हूं, कार के सामने खड़ी हुई, थाने के सामने जाम
जबलपुर में देर रात गढ़ा थाने के ठीक सामने एक 23 वर्षीय युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की तरफ से आ रही युवती अचानक सड़क के बीचों-बीच एक कार के सामने आकर खड़ी हो गई और रास्ता रोक लिया। जब कार चालक ने जाम लगने की बात कहते हुए उसे किनारे हटने को कहा