सोमवार को नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने भोपाल पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात विधानसभा में आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के पूर्व हुई, जिसमें दोनों नेताओं के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।