संडीला: कछौना क्षेत्र के प्राचीन महेश्वर बाबा मंदिर में मेले का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
कछौना क्षेत्र में स्थित प्राचीन महेश्वर बाबा मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।बता दें कि यह मंदिर अपनी धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यह मंदिर वर्षों पुराना है और क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मेले के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम हुए।