मेसकौर: छात्र के लापता होने से परिवार में मचा कोहराम, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
Meskaur, Nawada | Jun 24, 2026 मेसकौर प्रखंड के गंगाबारा गांव निवासी रामबिलास यादव का 14 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार पिछले चार दिनों से लापता है। सत्यम नवादा के राजेंद्र नगर मोहल्ले स्थित सीता कुटिया में किराये के मकान में रहकर फ्रंट लाइन स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। परिजनों के अनुसार, सत्यम 21 जून को करीब ढाई बजे गांव स्थित अपने घर से नवादा के डेरा जाने की बात कहकर निकला था।