बिंदकी: फिरोजपुर गांव की 20 वर्षीय विवाहित महिला 22 घंटे से लापता, पति ने पुलिस को सूचित किया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर गांव की महिला अर्चना देवी उम्र लगभग 20 वर्ष पत्नी दिनेश शनिवार को दिन में करीब 11:30 बजे अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने दूसरे दिन रविवार की सुबह लगभग 9:30 तक यानी 22 घंटे तक खोज बीन किया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। जिसके चलते महिला के पति दिनेश ने रविवार की सुबह 9:30 बजे पुलिस को सूचित किया।