चित्तौड़गढ़: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अभयपुर में मां सरस्वती मंदिर और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ आयोजित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अभयपुर मे मां सरस्वती मंदिर और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन। आज गुरुवार को जानकारी देते हुए ,नमो ऐप के जिला संयोजक हरीश वैष्णव ने बताया कि विद्यालय मे मां सरस्वती मंदिर और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया है। विधि विधान के साथ मे कार्यक्रम आयोजित किया गया बड़ी संख्या मे ग्रामीण भी मौजूद रहे।