फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव से 1 किलो 140 ग्राम गांजे के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Apr 3, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव स्थित संत जोसेफ स्कूल वाली गली से एक किलो 140 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज जेठुली गांव निवासी विश्वनाथ राय है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई किया गया है। विश्वनाथ राय लंबे समय से गांजा के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। जिसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।