गायघाट: गौसनगर गांव में भटकते हुए पहुंचे दो अज्ञात बालक, दोनों के पहचान के लिए जुटी भारी भीड़
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव में गुरुवार शाम 6 बजे में दो अज्ञात बालक भटकते हुए मिले। दोनों बच्चों के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही उन्हें पहचानने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीण अशोक कुमार यादव ने बताया कि शाम के समय दोनों बच्चे सड़क पर रोते हुए भटक रहे थे।