शिवपुरी नगर: शिवपुरी में खाद संकट: कागजों में 'स्लॉट' फुल, पर गोदाम खाली; किसान संघ का अल्टीमेटम
शिवपुरी जिलेभर में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ई-टोकन व्यवस्था के तहत स्लॉट बुक करने के बावजूद किसानों को केंद्रों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ जिला शिवपुरी ने आज सोमवार को दोपहर 2 बजे कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर तुरंत व्यवस्था सुधारने की मांग की है। किसान संघ ने चेतावनी दी है।