बलिया: 8 मार्च को चलेगी बलिया-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन, बलिया को मिला रेलवे का एक और होली गिफ्ट
Ballia, Ballia | Mar 7, 2025 होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 05038 बलिया-आनंद विहार टर्मिनस एकल यात्रा त्यौहार विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 8 मार्च को बलिया से 18:30 बजे प्रस्थान करेगी और 9 मार्च की सुबह 08:45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। जिसकी जानकारी शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।